-----Advertisement-----

Balaghat News: ग्राम रिसेवाड़ा में ज़मीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By: BN Team

On: गुरूवार, मई 15, 2025 2:04 अपराह्न

बालाघाट जिले के ग्राम रिसेवाड़ा में ज़मीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। फरियादी की शिकायत पर बहेला पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की है और पुलिस अग्रिम विवेचना में जुटी है।

बालाघाट जिले के बहेला थाना (Bahela Police Station) के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिसेवाडा (Risewada) में जमीनी विवाद के चलते 2 पक्षों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 14 मई के दिन करीब 2 बजे के आस पास की बतायी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की दोनों पक्षों में जमीनी विवाद पहले से ही चलते आ रहा है लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा बढ़ गया जो की मार पिट पर उतर आया।

मुख्य बिंदु
बालाघाट जिले के बहेला थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेवाड़ा की घटना
ज़मीनी विवाद को लेकर गांव में दोपहर के समय हुई मारपीट
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की
बहेला पुलिस कर रही है अग्रिम विवेचना

 

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर लिया संज्ञान

बुधवार की दोपहर के समय जब मामला मारपीट पर उतर आया तब फरियादी ने स्थानीय पुलिस थाना बहेला में जाके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमे फरियादी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया की उनके ही गांव के गोपिचंद, फुलीचंद, रोहित, राहुल और शैलेश नामक व्यक्ति ने जमीनी विवाद के चलते पहले तो बहुत गाली गलोच किये वही कुछ देर बाद मारपीट भी किये। जिसके बाद फरियादी पुलिस थाना में अपनी शिकायत लेके पंहुचा।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने फरियादी की शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जिसके बाद बहेला पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दिए है वही इस मामले की अच्छे से जांच करने में लगे हुए है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों में बढ़ती ज़मीनी रंजिशें – प्रशासन के लिए एक चुनौती

ग्राम रिसेवाडा का ये जमीनी विवाद कोई पहली बार हुवा विवाद नहीं है, इस तरह के जमीनी विवाद के मामले अक्सर गाँव में देखने को मिलते है। इस विवाद में तो मात्रा मर पिट हुयी है लेकिन कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है की 2 पक्षों में जान लेवा हमला तक किया जाता है। प्रशाशन को इस तरह के मामलो को रोकने के लिए कुछ न कुछ ठोस कदम उठाने की बहुत ही ज्यादा आवस्यकता है ताकि आगे ऐसे किसी भी तरह के जमीनी विवाद न हो।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram