-----Advertisement-----

Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 Pro भारत में 14 जुलाई को होंगे लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By: Sameer

On: शनिवार, जुलाई 5, 2025 11:05 अपराह्न

वीवो 14 जुलाई 2025 को भारत में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स, आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में धूम मचाएंगे।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में एक नयी क्रांति की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए यूजर्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वीवो कंपनी 14 जुलाई 2025 को अपने दो दमदार और बेहद ही सुंदर स्मार्टफोन – Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 Pro – लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों फोन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हालाँकि वीवो कंपनी ने Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 Pro दोनों के प्राइस को रिवील कर दिया है, जिसको लेकर यूज़र्स बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।

Vivo X200 FE की कीमत और वेरिएंट्स

Vivo X200 FE दो स्टोरेज फंक्शन में पेश किया जा सकता है | सबसे पहले वेरिएंट में 12GB और 256GB स्टोरेज दी जाएगी जिसकी कीमत लगभग ₹54,999 हो सकती है , इसी तरह 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज वाले वर्शन की कीमत लगभग ₹59,999 हो सकती है |   इस लांच को हम वीवो यूज़र्स के लिए एक धमाकेदार डील कह सकते है

Vivo X Fold 5 Pro: प्रीमियम फोल्डेबल फोन

इसी प्रकार ,vivo X  FOLD 5 PRO एक फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जो सिर्फ EK  स्टोरेज विकल्प – 16GB RAM और 512GB स्टोरेज –  में आएगा |  इसकी अनुमानित कीमत ₹1,49,999 मानी जा रही है |

उपलब्धता: कहाँ मिलेगा ये स्मार्टफोन?

ऑफिशली दोनों ही डिवाइस 14 जुलाई से Flipkart ,Vivo की आधिकारिक वेबसीटे और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे |

Vivo X200 FE के प्रमुख फीचर्स:

  • डिस्प्ले: 6.31 इंच की AMOLED स्क्रीन, 1.5K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट।

  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9300+ (4nm) के साथ 5G सपोर्ट।

  • कैमरा: 50MP प्राइमरी (Sony IMX921) + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मैक्रो, 32MP फ्रंट कैमरा।

  • बैटरी: 6500mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग।

Vivo X Fold 5 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशन:

  • डिस्प्ले: 8.03 इंच AMOLED (अनफोल्डेड), 6.53 इंच (फोल्डेड), 2K रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट।

  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm), 5G।

  • कैमरा: 50MP प्राइमरी (Sony IMX989), 50MP अल्ट्रा-वाइड, 10MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x जूम), 32MP डुअल फ्रंट कैमरा।

  • बैटरी: 6000mAh, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग।

  • सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Funtouch OS 15, 4 साल OS अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट।

सभी मिड रेंज फ़ोन्स के  मुकाबले ये दोनों Vivo X200 FE  और  Vivo X Fold 5 Pro काफी बेहतर शाबित होने वाले है |

इन दोनों स्मार्टफोन्स के साथ  VIVO  टेक्नोलॉजी ,VIDEO और PHOTOGRAPHY में  अपनी एक नयी जगह स्थापित करने वाली है |

Google News
Follow Us

Sameer

👋नमस्ते, मैं समीर! टेक्नोलॉजी की दुनिया की ताज़ा हलचलों से लेकर एंटरटेनमेंट की चमक-दमक और लोकल न्यूज़ की हर धड़कन तक — मुझे हर उस चीज़ के बारे में लिखना पसंद है जो आपको उत्साहित, अपडेटेड और कनेक्टेड रखे। चाहे बात हो नए स्मार्टफोन्स की, ट्रेंडिंग वेब सीरीज़ की या आपके मोहल्ले की बड़ी खबर की — मैं हर कहानी को आपके लिए दिलचस्प अंदाज़ में लाता हूं।

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment