-----Advertisement-----

YouTube ने हटाया ‘India’s Got Latent’ का विवादित एपिसोड, अश्लील टिप्पणी मामले में Samay Raina और Ranveer Allahbadia को समन

By: BN Team

On: मंगलवार, फ़रवरी 11, 2025 1:50 अपराह्न

मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) हाल ही में विवादों में घिर गए है। दरअसल हाल ही कुछ दिन पहले रणवीर ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में कुछ ऐसा कह दिए जिसके बाद से रणवीर अपनी कही गयी बातो के कारन बहुत चर्चा में चल रहे है।

उनकी कुछ अभद्र टिप्पणियों के चलते राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एक शिकायत पत्र लिखकर यूट्यूब को भेजा। जिसके बाद यूट्यूब ने उस विवादित एपिसोड को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया।

मुंबई पुलिस ने भेजा समन

ये विवाद के बढ़ने के बाद मुंबई पुलिस ने समय और रणवीर दोनों को समन भेजा है। पुलिस ने दोनों ही यूटूबर को जांच पड़ताल ने सहयोग करने और अपना पक्ष पुलिस के सामने रखने के लिए बुलाया है। यह कदम तब उठाया गया जब NHRC में सोशल वर्कर योगेंद्र सिंह ठाकुर ने इस शो के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

NHRC की शिकायत में क्या कहा गया?

शिकायत पत्रों में विवाद को ध्यान में रखते हुए बहुत सी टिप्पणियां कही गयी, जैसे के इस शो में भारतीय समाज में अश्लीलता और भेदभावपूर्ण मानसिकता को बढ़ावा दिया गया है। साथ ही इस शो के बहुत से एपिसोड्स में महिलाओ और बच्चो के खिलाफ बहुत ही भद्दी टिप्पणियां कही गयी है। NHRC के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कहा, “जो भी कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी। हमने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को पत्र लिखा है।”

इन्हे भी पढ़े:

रणवीर अल्लाहबादिया ने मांगी माफी

इस बढ़ते विवादों को देखते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पब्लिश कर लोगो से माफ़ी मांगे। उन्होंने अपने वीडियो में कहा “मैंने शो में जो भी कहा, वह मुझे नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।” लेकिन इसके बावजूद भी इस यह विवाद शांत होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

एफआईआर भी हुई दर्ज 

रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और इंडियाज गॉट लेटेंट शो के सभी आयोजक के खिलाफ मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज की जा चुकी है।

यूट्यूब ने उठाया सख्त कदम

NHRC के शिकायत पत्र के बाद यूट्यूब ने इस विवाद को ध्यान में रखते हुए इंडियाज गॉट लेटेंट का वो विवादित एपिसोड डिलीट कर दिया है।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram