बालाघाट जिले के कटंगी सेहर में रविवार के दिन हुयी डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने कटंगी नगर परिषद् के मानसून पूर्व तैयारियों की दावों की पोल खोलकर रख दी है। रविवार के दिन दोपहर में करीब 2 बजे से 3:30 बजे तक जोरदार बारिश हुयी, परिणाम ये निकला की इतने देर बारिश की वजह से शहर में मुख्य सड़को से लेकर रिहायशी इलाको में हर जगह पानी ही पानी दिखने लगा।
पहली ही बारिश में थमी कटंगी शहर की रफ्तार
स्थानीय नागरिको के अनुसार इस भारी वर्षा ने नगर परिषद् की लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया। बारिश शुरू होने के महज आधे घंटे बाद ही शहर के विभिन्न क्षेत्रो में पानी भरने लगा। शहर के मुख्य बाजार सहित सिनेमा चौक और बस स्टैंड में बारिश की वजह से घुटनो तक पानी भर गया था जिस वजह से वाहन चालकों सहित राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानियो नागरिको ने बताया की इस जलभराव से गुजरने वाले कही दोपहिया वाहन तक बंद हो गए थे।
सफाई व्यवस्था ठप, जनता में आक्रोश
शहरवासियों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा इस बार मानसून से पहले बड़े नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई गई। नालियां कचरे और पॉलीथिन से चोक थीं, जिसके कारण जलनिकासी पूरी तरह ठप रही।
वही स्थानीय व्यापारियों को कहना है की – हर साल टैक्स देने के बाद भी उन्हें ऐसी समस्याओ का सामना करना पड़ता है, नगर परिषद् अपना काम सही ढंग से नहीं करती है। अगर समय रहते नालिया अच्छे से साफ़ कर दी गयी होती तो ऐसे जलभराव जैसे स्तिथि सहर में नहीं आती।
शाम तक पानी तो कम हुआ, लेकिन सड़कों और घरों में फैली कीचड़ व गंदगी के कारण महामारी का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और तुरंत सफाई अभियान चलाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।





