-----Advertisement-----

बालाघाट: कड़ी सुरक्षा के बीच महिला नक्सलियों के शव परिजनों को सौंपे गए

By: BN Team

On: रविवार, फ़रवरी 23, 2025 3:43 अपराह्न

बालाघाट जिले में हाल ही में हुई नक्सली मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सलियों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को पूरा किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके शवों को देर रात परिजनों को सौंपा गया, जबकि इलाके में सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

बालाघाट जिले में हाल ही में कुछ दिन पहले नक्सली मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली मारी गयी थी जिनका शनिवार के दिन बालाघाट जिले के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसके बाद पुलिस प्रशाशन ने जिला अस्पताल के चारो ओर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था कर दी थी ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना को टाला जा सके। मृत महिला नक्सलियों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद में उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

HIGHLIGHTS
बालाघाट जिले में हाल ही में हुई नक्सली मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सलियों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को पूरा किया गया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शवों को देर रात उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अस्पताल परिसर में सख्ती बढ़ा दी थी।
मुठभेड़ के बाद इलाके में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

 

मामले की पूरी खबर

हाल ही में बीते कुछ दिन पहले बालाघाट की पुलिस और हॉकफोर्स ने एक ऑपरेशन में 4 नक्सली महिला को मार गिराया था। जिनके बाद उनके शव को बालाघाट अस्पताल में लाया गया जहा उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसके बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा में उन सभी मृत नक्सली महिलाओ के शव को उनके परिजनों को सौपा गया।

इस मुठभेड़ में जो नक्सली महिला ढेर हुयी थी वो सभी कुख्यात नक्सली थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये मारी गयी सभी महिलाओ पर कई तरह के जुर्म दर्ज थे साथ ही वे काफी लम्बे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थे।

सुरक्षा बलों का सख्त रुख

इस मुठभेड़ में कई सारे अन्य नक्सली भी घायल हुए थे जिन्हे उनके साथी लोगो ने जंगल का फायदा उठाकर बचाके लेकर चले गए। जिसके बाद सुरक्षा बालो ने पुरे इलाके की तलाशी अभियान जारी कर दिया है जिससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों में भय और प्रशासन की अपील

इस घटना के बाद स्थानीय निवाशियो में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालाँकि पुलिस प्रशाशन ने जनता से शान्ति बनाये रखने के लिए कहा है साथ ही अगर किसी भी तरह की कोई संदिघ्ध गतिविधि उन्हें दिखाई पड़ती है तो उसकी रिपोर्ट करने की अपील की है।

बालाघाट से जुडी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Balaghat News

बालाघाट में इसके पहले भी सुरक्षा बलों का और नक्सलियों का मुठभेड़ हो चूका है लेकिन इस बार सुरक्षा बलों ने 4 नक्सली महिला को मार गिराया। सुरक्षा बलों के इस करारा जवाब देने के बाद में उन्होंने अपनी मुहीम को और भी तेज़ कर दिया है ताकि वे नक्सलियों को पकड़ सके। ऐसे में स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Related News

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram