dont do anything with the code, just align logo icon in the center in desktop -
-----Advertisement-----

बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता: 62 लाख की इनामी महिला कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर

By: Pranay

On: गुरूवार, फ़रवरी 20, 2025 4:57 अपराह्न

मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट में हाल ही में सुरक्षा बालो ने एक बहुत ही बड़ी सफलता हासिल की ही। बुधवार के दिन हॉकफोर्स और पुलिस बल ने साथ में मिलके संयुक्त टीम बनाकर चार कुख्यात महिला नक्सली को मार गिराया। इन सभी नक्सलियों महिलाओ पर 62 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था और ये दर्जनों आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल थे।

मुख्य बिंदु:

  • बालाघाट में हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई
  • चार हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता
  • सभी पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था
  • मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को सरेंडर का ऑफर दिया गया, लेकिन वे नहीं माने
  • सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

मुठभेड़ की पूरी कहानी

बालाघाट जोन के आईजी संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह मुठभेड़ थाना गढ़ी के सूपखार वन रेंज के रौंदा फॉरेस्ट कैंप के पास हुई। जिसके बाद उन्होंने ये भी बताये की इन नक्सलियों की जानकारी सुरक्षा बलो को मिली थी जिसके बाद में सुरक्षा बलो को बताया गया था की लगभग 2 दर्जन हथियारबंद नक्सली इलाके में सक्रिय है। जिसके बाद सुरक्षा बलो ने जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही इस पर कार्यवाही करना चालू कर दी। जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन शुरू किया जिसमे पुलिस की टीम जब जंगल में पहुंची तो नक्सलियों ने उन पर गोली चलाना चालू कर दिए।

सरेंडर का ऑफर ठुकराया, फिर हुई फायरिंग

जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन करने जंगल पहुंची तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बल ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन नक्सलियों ने सुरक्षा बलो की एक भी नहीं सुनी और उनपे हमला जारी रखा जिसके बाद सुरक्षा बलो ने भी उनके हमले का जवाब देते हुए 4 नक्सलियों को मार गिराया। मारी गयी नक्सलियों की पहचान कुछ इस तरह से है:

  • आशा: कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी में कमांडर
  • शीला, रंजीता, लख्खे: कान्हा भोरमदेव दलम की सदस्य

मुठभेड़ में मारी गयी महिलाओ के पास से एक इंसास रायफल, एक एसएलआर रायफल, एक 303 रायफल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

Balaghat की और ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें – Balaghat News

घायल नक्सलियों की तलाश जारी

आईजी संजय सिंह ने ये भी बताये की इस मुठभेड़ में ये 4 महिलाओ के अलावा अन्य नक्सली भी घायल हुए है जिन्हे उनके साथी लोग जंगल का फायदा उठाते हुए अपने साथ लेकर जाने में सफल हो गए है। उन सभी नक्सलियों की तलाश में 500 से अधिक जवानो और 12 टीमे जंगल में सर्च ऑपरेशन का अभियान चला रही है।

आईजी ने जवानों की पीठ थपथपाई

सुरक्षा बलो और पुलिस के संयुक्त अभियान ने नक्सलियों को मारकर बहुत बड़ी सफलता हासिल की जिसके बाद आईजी संजय सिंह ने जवानो की सरहाना करते हुए कहा की नक्सलियों को मार गिराने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की सुरक्षा बलो की इस बहादुरी की वजह से बालाघाट जिले में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम होगी।

इसे भी पढ़े:

बालाघाट जिले में यह मुठभेड़ नक्सल विरोधी अभियानों की एक बड़ी उपलब्धि है। इस कामयाबी से यह स्पष्ट होता है कि सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए तत्पर हैं। आने वाले दिनों में ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा, ताकि नक्सलियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Google News
Follow Us

Pranay

प्रणय एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास 8 वर्षों का गहन अनुभव है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर उच्च गुणवत्ता वाले लेख लिखे हैं, जिसमें समाचार, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल मार्केटिंग शामिल हैं। उनकी लेखन शैली आकर्षक और शोध आधारित होती है, जो पाठकों को सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करती है।

For Feedback - [email protected]

Leave a Comment