बालाघाट जिले के मोइल नगरी तिरोड़ी (Tirodi) से एक खबर सामने आयी है जहा वार्ड क्रमांक 14 बाजार चौक के निवासी एक 30 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारनी की धमकी देने जैसे आरोप लगाते हुए तिरोड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर अपराध पंजीबद्ध कर विभिन्न धाराएं लगाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पति पर गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार चौक निवासी विवाहित महिला ने अपने पति एजाज खान पर आरोप लगाया है की, उनके पति उनसे अभद्र व्यवहार करते है, उनके साथ गाली गलौज करते है वही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस तरह के आरोप विवाहित महिला ने अपने पति के ऊपर लगवाए है।
- महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
- मामले की जांच प्रधान आरक्षक कौशल शर्मा को सौंपी गई है।
- पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी, सुरक्षा पर सवाल
अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते है, जहा अधिकतर महिलाओ पर उनके घर वाले अत्त्याचार करते नजर आते है। यह मामला घरेलू हिंसा की बढ़ती घटनाओं को दर्शाता है, जहां महिलाएं अपने ही घर में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में त्वरित कानूनी सहायता और परामर्श की आवश्यकता होती है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस घटना की पुलिस अभी अच्छे से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है की वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे है और पीड़िता को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, पुलिस घरेलू हिंसा के मामलों में सख्ती बरतते हुए जागरूकता अभियान भी चलाने की योजना बना रही है।





