-----Advertisement-----

Balaghat News: बालाघाट में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: कीटनाशक पीने से गई जान, मायके पक्ष ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

By: BN Team

On: शनिवार, फ़रवरी 15, 2025 6:28 अपराह्न

बालाघाट जिले में एक बहुत ही दुखद घटना सामने आयी है जहा एक नवविवाहिता की संदिघ्ध मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय ममता चावके ने 13 फरवरी के तारीख के दिन कीटनाशक का सेवन किया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद इलाज के दौरान ही 15 फरवरी को उसको मौत हो गयी।

पिता का आरोप – दहेज के लिए की गई प्रताड़ना

मृतक ममता के पिता उमाशंकर घूमे ने उनकी बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है की उनकी बेटी को लगातार दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही उन्होंने अपने दामाद के ऊपर ये भी आरोप लगाया है की उनके दामाद ने ही उनकी बेटी को जहर देकर मारा है।

पति का दावा – पैसों के विवाद के बाद खुद जहर पिया

लेकिन जब मृतक के पति से पूछताछ किया गया तो मृतका के पति भूपेंद्र चावके ने बताया की इस घटना वाले दिन ममता ने उनके जेब से बिजली बिल के पैसे निकल लिए थे जिस वजह से उन दोनों के बिच बहस हो गयी और भूपेंद्र ने ममता को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद ममता ने घर में रखी हुयी कीटनाशक की दवा पी ली।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मायके पक्ष से जब पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया की उनके दामाद अक्सर पैसो की मांग किया करते थे, उनका दामाद लगातार 50 हजार रुपयों की मांग कर रहा था साथ ही इसके पहले भी उन्होंने अपने दामाद को 11 हजार रुपये दे चुके थे। मृतका के पिता ने ये भी बताया की जब उनकी बेटी मायके आयी हुयी थी तब उनके दामाद पैसो के मांग करने लगे थे जिस बिच उन्होंने उनकी बेटी का गला भी दबाया था। मायके पक्ष की ओर से ये भी आरोप है की उनकी बेटी ने जब कीटनाशक दवा खायी थी तो इसकी जानकारी भी उन्होंने नहीं दी थी, उन्हें सीधे उनकी बेटी की मौत की सूचना मिली।

चार साल पहले हुई थी शादी, एक बेटा भी है

चार साल पहले ही ममता और भूपेंद्र की शादी 4 फरवरी 2021 के दिन हुयी थी। उनका एक छोटा बीटा भी है जो की अब माँ के बिना रह गया है।

इसे भी पढ़े:

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना के बाद पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया और पोस्टमॉर्टेम के बाद शव को परिजनों को शौप दिया। इस सारे मामले का बयान पुलिस ने नोट कर लिया है जिसके बाद चौकी प्रभारी शिवदयाल ने बताया की इनकी सभी रिपोर्ट को तिरोड़ी थाना में भेज दिया गया है, जहा अब आगे की जांच की जाएगी।

परिवार ने की न्याय की मांग

मृतका के मायके पक्ष ने उनके दामाद के ऊपर आरोप लगाके कहा है की उनकी बेटी की मौत का जिम्मेदार के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया जाये और कड़ी से कड़ी सजा उनकी दी जाये।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Related News

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram