-----Advertisement-----

बालाघाट: लोगुर घाटी (Logur Ghati) में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, पिता-बेटी घायल

By: BN Team

On: शनिवार, मार्च 1, 2025 1:25 अपराह्न

बालाघाट के लोगुर घाटी (Logur Ghati) में बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे दुर्गेश मेश्राम और उनकी 5 वर्षीय बेटी घायल हो गए। पत्नी ने 1 वर्षीय बच्ची संग कूदकर खुद को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने मदद कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बालाघाट समाचार: बैहर (Baihar) मार्ग पर लोगुर घाटी (Logur Ghati) के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गड्डे में जाकर गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दुर्गेश मेश्राम (35 वर्ष) के साथ उनकी 5 वर्षीय बेतु नेहा मेश्राम घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी नंदनी मेश्रम और 1 वर्षीय बेटी सुरक्षित बच गए।

कैसे हुआ हादसा (Balaghat-Baihar Logur Ghati Hadsa)

घायल दुर्गेश मेश्राम से मिली जानकारी के अनुसार वो शिवनी जिले के एक गांव के निवासी है, जो की अपनी पत्नी और 2 बेटी के साथ में सोनपुर (उकवा) में तेरहवी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वो लोगुर घाटी के समीप पहुंचे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी जिसके बाद संतुलन बिगड़ने की वजह से उनकी गाडी सड़क किनारे गड्डे में जाकर गिर गयी। जब उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने वाली थी उसी समय उनकी पत्नी ने सूझबूझ दिखते हुए अपनी 1 वर्षीय बेटी के साथ बाइक से कूदकर खुदकी और अपनी बेटी को बचा लिया। हालाँकि, दुर्गेश मेश्राम और उनकी 5 वर्षीय बेटी घायल हो गए।

बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती (Balaghat District Hospital)

जैसे ही ये हादसा हुआ उसके तुरंत बाद स्थानीय लोगो ने सहायता के लिए कदम बढ़ाया और 108 एम्बुलेंस को सुचना दी। जिसके बाद घायल दुर्गेश मेश्राम और उनकी 5 वर्षीय बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार अभी दोनों की हालत स्थिर है।

सुरक्षा के लिए सतर्कता आवश्यक

आये दिन हमें एक्सीडेंट के बारे में देखने और सुनने को मिलता रहता है, आप जब भी घर से बहार जा रहे हो तो इन बातो का अवश्य ध्यान रखे:

  • बाइक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और अपनी गति नियंत्रण में रखें।
  • सड़क की स्थिति को देखते हुए वाहन की गति को नियंत्रित रखना चाहिए।
  • विशेष रूप से पहाड़ी और घुमावदार रास्तों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

इस सड़क हादसे के बाद एक बार फिर से यह याद दिलाती है की सड़क पर सतर्कता बरतना कितना जरूरी है। प्रशाशन को भी सड़को में सुधार का ध्यान देना चाइये वही नागरिको को भी यातायात के नियमो का पालन जरूर करना चाइये ताकि आगे ऐसे हादसे होने से बचा जा सके।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Related News

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram