-----Advertisement-----

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री: भाजपा विधायक दल की अहम बैठक आज

By: BN Team

On: बुधवार, फ़रवरी 19, 2025 8:01 अपराह्न

आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जहा आज बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का चयन किया जायेगा। इस बैठक का जैसे ही भाजपा पार्टी ने अनाउंस किया था तब से दिल्ली सहित पुरे भारत में इस बैठक में होने वाले फैसले का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दे की विधानसभा चुनाव का परिणाम आये हुए 11 दिन हो चुके है जिसके बाद आज अब पार्टी नए मुख्यमंत्री का नाम घोसित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

मुख्य बिंदु:

  • भाजपा विधायक दल की बैठक आज होगी
  • नए मुख्यमंत्री का नाम किया जाएगा घोषित
  • 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
  • 2000 से अधिक वीआईपी मेहमान रहेंगे उपस्थित
  • सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल

भाजपा विधायक दल की बैठक और मुख्यमंत्री का चयन

भाजपा ने दिल्ली में हुए विधानसभा में भरी बहुमतो से 48 सीटों पर अपनी जित दर्ज की थी। भाजपा ने इस बार दिल्ली चुनाव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन दिखाया। आज दिल्ली में सभी विधायकों के साथ पार्टी मीटिंग चल रही है, जिसमे से आज किसी एक विधायक को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। जे पी नड्डा जो की भाजपा पार्टी के अध्यक्ष है उन्होंने पहले ही कहा था की वे नया मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से ही चुनेगे, जिसका आज फैसला होने वाला है। साथ ही आज के दिन संभावित कैबिनेट मंत्रियो के नाम भी घोसित किये जा सकते है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर

आज जैसे ही दिल्ली के नए सी एम की घोसणा होती है वैसे ही आने वाली 20 फरवरी की तारीख को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह किया जायेगा। रामलीला मैदान में होने वाले भव्य सपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की सभी जिम्मेदारी पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौपी गयी है।

इस भव्य समारोह में 3000 से भी ज्यादा वीआईपी मेहमानो को आमंत्रित किय जायेगा। जिनमे जिनमें केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, फिल्मी सितारे, उद्योगपति और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा, साधु-संतों के लिए अलग मंच तैयार किया गया है, ताकि वे भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें।

इसे भी पढ़े: Audi RS Q8 Performance Facelift: भारत में लॉन्च, दमदार स्पीड और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रामलीला मैदान में हो रहे इस भव्य आयोजन को ध्यान में रखते हुए इस मैदान में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। इस आयोजन में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बालो को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की घटना न घटित हो।

दिल्ली में होने वाली भाजपा विधायकों की बैठक में आज कुछ ही देर में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम घोसित कर दिया जायेगा। जिसके बाद कल 20 फरवरी के दिन रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमे नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण कराया जायेगा। आज पुरे भारत में सबकी निगाहें बैठक में होने वाले फैसले के ऊपर तिकी हुयी है क्युकी सभी लोग दिल्ली के नए मुख्यमंत्री किसे बनाया जायेगा जानना चाहते है।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram