-----Advertisement-----

लाड़ली बहना योजना: 1.27 करोड़ बहनों के लिए खुशखबरी, 21वीं किस्त जारी, मार्च में आएगी अगली किश्त

By: BN Team

On: मंगलवार, फ़रवरी 11, 2025 10:42 पूर्वाह्न

Ladli Bahan Yojana 2025: मध्यप्रदेश में रहने वाली बहनो के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है, आपको बता दे की सरकार ने लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत 1.27 करोड़ लाभार्थी लाड़ली बहनो के कहते में 21 वी क़िस्त के अनुसार 1250 रुपये डाल दिए है।

सोमवार के दिन मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से कुल 1553 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की अपनी बहनो को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने 76 लाख बहनो को गैस रेफिल्लिंग के लिए 450 रुपये अतिरिक्त भी दिए।

योजना की राशि 3000 रुपये तक बढ़ाने की योजना

डॉ मोहन यादव जी ने अपने कार्यक्रम में कहा की जो अभी वर्तमान ने हर लाड़ली बहनो के खाते में 1250 रुपये की राशि डाली जा रही है, उसे आगे 3000 रुपये तक बड़ाने के बारे में सोच रहे है। साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, कल्याणी योजना जैसी कई योजना के बारे में भी बातचीत की।

इसे भी पड़े: मध्य प्रदेश के बालाघाट में 11 महीने की प्रेग्नेंसी का दुर्लभ मामला, डॉक्टर भी रह गए हैरान

लाड़ली बहना योजना की जानकारी

  • इस योजना की शुरुवात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मई 2023 में की थी।
  • पहले चरण में 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन के औसर पर राशि बढ़ाकर 1250 कर दी गयी जो की वर्तमान में अभी भी दी जा रही है।
  • इस योजना की पहली क़िस्त जून 2023 में जमा हुयी थी और अब तक कुल 21 किस्ते जमा कर दी गयी है।

कौन ले सकता है ये योजना का लाभ

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश स्तिथ विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता समेत) ले सकती है।
  • परिवार की आय अगर 2.5 लाख रुपये सालाना है तो इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।
  • इस योजना में शामिल होने के लिए परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होना चाइये।
  • परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं होना चाइये।
  • जिनके पति किसी सरकारी लाभ के पात्र नहीं हैं, वे भी योजना का लाभ नहीं उठा सकते।
  • समस्त परिवार में कोई भी टैक्स पैर नहीं होना चाइये।

कैसे चेक करें अपना नाम और भुगतान स्थिति?

अगर आप अपना नाम सूचि में शामिल है की नहीं करके देखना चाहते है तो आप निचे दी हुयी स्टेप्स को फॉलो करके अपनी जानकारी देख सकते हो, जो की इस तरह से है :

  • सबसे पहले आप किसी भी स्मार्ट फ़ोन में को भी ब्राउज़र को ओपन करले।
  • इसके बाद लाड़ली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको आवेदन एवं भुगतान की स्तिथि पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप दूसरे पेज पर पहुंच जायेगे तब आपको उस पेज में अपना समग्र आईडी और आवेदन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको जो भी कॅप्टचा आपको नजर आता है उसको भरके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जायेगा जिसको दर्ज करने के बाद आप वेरीफाई करे।
  • इसके बाद आपको बस सर्च बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपकी सारी जानकारी खुल जाएगी।

लाड़ली बहन योजना की अगली क़िस्त मार्च 2025 में सभी लाभार्थी लाड़ली बहनो के खाते में डाली जाएगी और सरकार वर्तमान राशि को बढ़ाने के लिए आने वाले समय में कुछ बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार का इस योजना को बढ़ावा सडने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

Google News
Follow Us
For Feedback - balaghatnewsmedia@gmail.com

Leave a Comment

Shorts Stories
Latest Instagram